रायगढ़

रायपुर में होने जा रहा सीआईपीएल का आगाज
12-May-2025 3:37 PM
रायपुर में होने जा रहा सीआईपीएल का आगाज

धमतरी वॉरियर्स के लिए खेलते नजर आएंगे विकास सिंह ठाकुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 12 मई। आईपीएल की तर्ज पर अब राजधानी रायपुर में आगामी 2 जून से सीआईपीएल का आगाज होनें जा रहा है। पहली बार होने वाले इस प्रतियोगिता में छालीवूड कलाकार मैदान में क्रिकेट खेलते नजर आने वाले हैं। इस बड़े क्रिकेट प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले से एकमात्र विकास सिंह ठाकुर का चयन ऑक्शन में धमतरी वॉरियर्स में हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक 2 जून से 25 जून तक छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री प्रीमियर लीग रायपुर में शुरू हो जा रहा है जिसमे रायगढ़ के एकमात्र कलाकार विकास सिंह ठाकुर का चयन ऑक्शन के द्वारा धमतरी वॉरियर्स में हुआ है। इस लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हंै।

 

ज्ञात हो कि धमतरी वॉरियर्स के कप्तान मन कुरैशी हैं जो विकास सिंह के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमयुद्ध, जवानी जिंदाबाद के अलावा बालीवूड की हिंदी फिल्म सरफिरा में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं। साथ ही साथ आने वाले दिनों में उनकी और भी छत्तीसगढ़ी फिल्म आने वाली है।

धमतरी वॉरियर्स के कप्तान मन कुरैशी ने बताया कि विकास सिंह न केवल रायगढ़ जिले के अच्छे कलाकार हैं बल्कि वे एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। वहीं विकास सिंह ने भी धमतरी वॉरियर्स में अपने चयन को लेकर कहा कि मै अपना शत प्रतिशत देते हुए अपनी टीम को जीताने की पूरी कोशिश करूंगा।


अन्य पोस्ट