रायगढ़
अतिक्रमण पर तालाबंदी की कार्रवाई
12-May-2025 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 12 मई। एसपी कार्यालय के बाजू में निगम कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर अतिक्रमण करने पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। कॉम्प्लेक्स के अंदर अजय कुमार अग्रवाल के द्वारा दुकान के बाहर सामान रख कर कॉम्लेक्स के एक हिस्से को अतिक्रमण किया जा रहा था, जिसकी शिकायत मिलने पर निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशानुसार निगम की टीम ने उसके दुकान पर ताला लगा दिया। उक्त व्यापारी को कई बार समझाइश देने के बावजूद भी अतिक्रमण कर सामान दुकान के बाहर रख कर एक हिस्से को ब्लॉक किया जा रहा था जिसपर शनिवार को निगम की टीम ने औचक निरीक्षण कर अशोक अग्रवाल चायपत्ती के दुकान पर तालाबंदी की कार्रवाई की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


