रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 10 मई। कार- बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को मौके पर छोड़ भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकडक़र पुलिस को सूचना दी।
जामगांव मार्ग पर साल्हेओना के करीब शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी13 एव्हाई 4326 से बाईक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 13 यूएफ 1140 की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस घटना में दुपहिया चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद दुर्घटनाकारित वाहन को मौके पर छोड़ भाग रहे कार चालक को स्थानीय लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और घायल को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना चक्रधर नगर थाने को दे दी गई है।
घायल बाईक चालक की पहचान छुहीपाली निवासी जितेन्द्र मिश्रा के तौर पर की गई है, वहीं उसकी बाईक में प्रेस लिखा पाया गया है तो आर्टिगा कार में एमएसपी लिखा हुआ है।


