रायगढ़
पेड़ से गिरने से मौत
09-May-2025 4:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 9 मई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंगारी मे तेन्दु पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पीलाबर राठिया आज सुबह तेन्दु पत्ता तोडऩे भलवाही पथरा जंगल गया था भलवाही पथरा के जंगल मे स्थित पेड़ का तेन्दु पत्ता तोडऩे के लिए पेड़ पर चढ़ा था तेन्दु पेड़ के बगल में 11 केवी का तार गुजरा है। पीलांबर राठिया पत्ता तोड़ते पेड़ का डंगाल तार को चपेट में आया युवक जमीन में गिरा। जिसे तत्काल इलाज हेतु शासकीय अस्पताल घरघोड़ा लाया गया जहाँ डॉक्टर ने चेक करने पर बताया कि पिलाबर राठिया की मौत हो गई है। परिजनों ने घरघोड़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। परिजनों की सूचना पर थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


