रायगढ़

रायगढ़, 1 मई। बुधवार की सुबह ईंट भ_े में काम करने वाली महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए जांच में जुट गई है। उक्त मामला लैलंूगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झारमुड़ा गांव की रहने वाली शारदा मांझी अपने पति बिसाहू मांझी के साथ बीते कुछ माह से सलखिया गांव में स्थित एक ईंट भ_े में काम करते आ रही थी।
बताया जा रहा है कि कल दोपहर दोनों पति-पत्नी खेत की तरफ गए हुए थे, जहां रास्ते में महिला का पति किसी काम के सिलसिले में रूक गया था।
और उसकी पत्नी शारदा अकेले ही ईंट भ_ा चली गई थी। महिला का पति भी जब ईंट भ_ा पहुंचा तो उसने देखा कि भ_े के पास ही एक गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणो को इसकी जानकारी दी।
महिला की मौत की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची जहां प्रारंभिक जांच में पाया गया कि महिला के पीठ, हाथ के अलावंा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले। जिससे आशंका जताई जा रही है अज्ञात शख्स ने महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मृतका के पति के अलावा गांव के अन्य ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।