रायगढ़

गर्मी को देखते हुए तत्काल बंद हो निजी व शासकीय स्कूल-आशीष यादव
22-Apr-2025 4:57 PM
गर्मी को देखते हुए तत्काल बंद हो निजी व शासकीय स्कूल-आशीष यादव

रायगढ़, 22 अप्रैल। इन दिनों रायगढ़ का तापमान इतना ज्यादा बढ़ गया है कि घर से निकलना ही मुश्किल हो गया है, इसमें छोटे छोटे बच्चों के स्कूल अभी तक बंद नहीं किए हैं। युवा कांग्रेस रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने रायगढ़ जिले में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी निजी एवं शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए।

युवा कांग्रेस रायगढ़ जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है और आने वाले दिनों में यह और भी बढऩे की संभावना जताई जा रही है। सुबह 9 बजे से धूप इतनी अधिक तेज हो जा रही है जिससे बच्चों का बाहर रह पाना मुश्किल हो जाता है।

छोटे बच्चे इस गर्मी को झेल नही पा रहे है और जगहों से यह भी बात सामने आ चुकी है कि बच्चे बीमार भी पड रहे हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल स्कूलों को बंद कराने की मांग युवक कांग्रेस नेता आशीष यादव ने जिला प्रशासन से की है। 
 


अन्य पोस्ट