रायगढ़

चोरी का 48 घंटे में खुलासा
22-Apr-2025 4:56 PM
चोरी का 48 घंटे में खुलासा

4 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार 

87 हजार नगद, मोबाइल, साइकिल बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 अप्रैल।
रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार नाबालिग, एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गजानंदपुरम कॉलोनी में 18 अप्रैल को हुई थी।

पुलिस के अनुसार चोरी की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड, कोतवाली थाना स्टाफ और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और संदिग्धों पर निगरानी रखी गई।

घटना के संबंध में मकान मालिक मनोज कुमार ओझा के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  सुबह 10:30 बजे अपने घर के बाहर दरवाजा गेट में ताला लगाकर चांदनी चौक रायगढ़ स्थित ऑफिस गया हुआ था शाम लगभग 5 बजे अपने घर वापस आया तो देखा घर का मेन दरवाजा टूटा हुआ अन्दर कमरे का दराज का समान बिखरा पड़ा था, दराज में रखे 2,50,000 रूपये तथा एक सोने का चैन, मंगलसूत्र जुमला किमती 3,50,000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध  धारा 331(3), 305) बीएनएस कायम कर जांच में जुट गई।  


 

पुलिस को मुखबिर से क्षेत्र के चार नाबालिगों की चोरी में संलिप्तता की सूचना मिली। सूचना के आधार पर चार किशोर बालकों को तलब किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इन बालकों को चोरी करने के लिए सूरज अग्रवाल नामक युवक और कुसुम एक्का नामक महिला द्वारा उकसाया गया था, वे लडक़ों को कहा करते थे कि नाबालिगों पर कानूनी सख्ती कम होती है।


अन्य पोस्ट