रायगढ़

खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो फैला एसपी से कार्रवाई की मांग
14-Apr-2025 3:45 PM
खुलेआम हथियार लहराने का  वीडियो फैला एसपी से कार्रवाई की मांग

रायगढ़, 14 अप्रैल।  हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना जुटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मि_ूमुड़ा दुर्गा चौक की बताई जा रही है, जो थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। मामला 6 अप्रैल का है, जब उक्त युवक ने सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ को इस मामले में लिखित शिकायत सौंपी गई है, जिसमें उक्त युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 147, 286, 316,  आईटी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार, यह पहला मौका नहीं है जब आरोपी मनीष उर्फ बिहारी बाबू इस तरह की हरकतों में शामिल पाया गया हो।

 इससे पहले नगरीय निकाय चुनाव के दौरान भी उसने मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन की फोटो और वीडियो लेकर सोशल मीडिया में वायरल की थी, जिससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई थी। इस मामले में उसके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128, 131 एवं 132 के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने दिनदहाड़े चाकू लहराने की घटना को गंभीरता से लेते हुए युवक पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

 इस मामले में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर हथियार लहराना बहुत ही गंभीर मामला है। शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि शहर का माहौल बिगाडऩे वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य पोस्ट