रायगढ़

नहीं थम रहा धनवादा पॉवर प्लांट का विवाद, अब सरपंच पति के खिलाफ थाने में शिकायत
07-Apr-2025 6:45 PM
नहीं थम रहा धनवादा पॉवर प्लांट का विवाद, अब सरपंच पति के खिलाफ थाने में शिकायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 अप्रैल। विकास खण्ड धरमजयगढ़ के भालूपखना में धनवादा कंपनी द्वारा स्थापित किये जा रहे जल विद्युत परियोजना में आये दिन विवाद देखने सुनने को मिल रहा है।

ज्ञात हो कि धनवादा कंपनी पर ग्रामीणों ने वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए काम बंद करवा दिया था। ग्रामीणों द्वारा काम बंद करवा देने पर कंपनी प्रबंधन ने सरपंच पति के खिलाफ पुलिस थाना में लिखित शिकायत की है।

आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा काम बंद करवा देने के बाद कंपनी प्रबंधन ने इसकी शिकायत एसडीएम धरमजयगढ़ से करने पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार धनवादा के जल विद्युत परियोजना भालूपखना गांव जाकर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए फोन पर सरपंच पति को गाली गलौज के साथ-साथ सरपंच पद से हटाने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत सरपंच पति खेमसागर यादव ने पुलिस चौकी रैरूमा खुर्द में 3 अप्रैल को की है।

कंपनी वालों और अधिकारियों ने  3 अप्रैल को ही धनवादा कंपनी के अधिकारी पुलिस थाना धरमजयगढ़ में एक लिखित शिकायत सरपंच पति और एक स्थानीय युवक के खिलाफ दी।

ग्रामीणों को धमकाने के लिए धनवाद कंपनी ने लिया मीडिया का सहारा

मजेदार बात है कि धनवादा कंपनी वालों ने ग्रामीणों को धमकाने के लिए कुछ सोशल मीडिया वालों का साथ लिया गया और सरपंच पति के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया वालों को उपलब्ध करवाया ताकि आंदोलन करने वालों को इसकी खबर लगे। और आंदोलनकारी  शिकायत से डरकर पीछे हट गये।

सरपंच पति ने ली शिकायत वापस

सरपंच पति ने पुलिस चौकी में दिये गये आवेदन लेख किया है कि मेरे द्वारा 3 मार्च को नायब तहसीलादर उज्जवल पाण्डेय पर गाली गलौच कर सरपंच पद से तत्काल हटाने की धमकी देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। जिसे मैं इस संबंध में लिखित आवेदन को वापस लेना चाहता हूं। मुझ पर कोई किसी प्रकार का दबाव नहीं है।


अन्य पोस्ट