रायगढ़

हाथी की चिंघाड़ से दहला जंगल
06-Apr-2025 2:40 PM
हाथी की चिंघाड़ से दहला जंगल

ग्रामीणों ने तालाब किनारे का वीडियो किया रिकॉर्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 अप्रैल।
धरमजयगढ़ वन मंडल के पुरूंगा और किगाधर गांव के बीच स्थित तालाब पर एक जंगली हाथी के पानी पीने का वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों ने इस पल को मोबाइल में कैद किया, लेकिन तभी हाथी की अचानक तेज चिंघाड़ ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। जंगल गूंज उठा और गांव में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाथी तालाब के पास शांत था, लेकिन अचानक उसने जोरदार चिंघाड़ मारी, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। इस डरावनी आवाज से आसपास के लोग सहम गए और कई घरों के दरवाजे तक बंद कर दिए गए।

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सख्त चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी पिछले कुछ दिनों से इलाके में सक्रिय है और भोजन-पानी की तलाश में गांवों की ओर आ रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हाथी से दूरी बनाए रखें और ऐसे समय वीडियो बनाने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे जान का खतरा बढ़ सकता है।
 


अन्य पोस्ट