रायगढ़

घर के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग
26-Mar-2025 2:53 PM
घर के बाहर खड़ी बाइक में लगाई आग

जलकर खाक, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 26 मार्च।  बीती रात घर के बाहर खड़ी मोटर सायकल को एक युवक ने आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी मुताबिक रामगुड़ी पारा का रहने वाला सुनील साहू सैकेंड हैंड बजाज प्लेटिना बाईक क्रमांक सीजी 13 के 9056 को 29 हजार रूपए में खरीदा था। सुनील फ्लिप कार्ड में डिलीवरी बॉय का काम करता है और सैकेंड हैंड गाड़ी का नाम ट्रांसफर नहीं हुआ था। सभी कागजात को वह मोटर सायकिल की डिक्की में रखा हुआ था। हर दिन की तरह कल रात भी सुनील की बाइक घर के बाहर खड़ी थी।

 

आग लगाते आरोपी को देखा गया तभी रात करीब सवा 1 बजे उसके पड़ोसी भारती निषाद ने जानकारी दी कि उसकी बाइक में किसी अज्ञात युवक ने आग लगा दिया है। इसके बाद मोहल्ले का प्रकाश गुप्ता ने सुनील को बताया कि तिउरपारा का रहने वाला अशोक बेहरा ने घटना को अंजाम दिया है। आग लगाकर वह दौडक़र भाग गया। घटना से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी इस संबंध में कोतवाली थाना के एसआई एनू देवांगन ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रात में उसकी पतासाजी की गई। जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नशे के हालत में उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट