रायगढ़

रायगढ़ जिपं में भाजपा का कब्जा, शिखा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
06-Mar-2025 5:00 PM
रायगढ़ जिपं में भाजपा का कब्जा, शिखा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 मार्च । 
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां भाजपा की शिखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गर्इं। 
जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हंै और जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनी है। 

रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीत कर जिला पंचायत पहुंचे हैं। जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा शिखा रविन्द्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था और कांगे्रस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नही उतरा जिसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। 

इस संबंध में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा, इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नहीं बनी है बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है और सभी जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन से वे इस कुर्सी तक पहुंची है। वह अकेली इसके हकदार नहीं है वे सभी उनके इस अध्यक्ष पद सुशोभित करने के लिये सहयोगी रहे हैं। जनता के कार्यों के लिए वे सदैव कार्य करते हुए विकास के कार्यों को गति देगी।
इससे पहले जिला पंचायत में कांगे्रस को दबदबा था और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागर से चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल अध्यक्ष बने थे। लेकिन इस बार भाजपा ने पुरानी हार का न केवल बदला लिया बल्कि जिला पंचायत से कांगे्रस का सुपड़ा साफ कर दिया। 
 


अन्य पोस्ट