रायगढ़

गांजा संग आरोपी गिरफ्तार
04-Mar-2025 10:24 PM
 गांजा संग आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता   

रायगढ़, 4 मार्च। लैलूंगा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम जामबहार में दबिश देकर 9 किलो गांजा समेत आरोपी को गिरफ्तार किया। वह ओडिशा से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 90,000 आंकी गई है।  पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि गोजाराम यादव गांजा छिपाकर बिक्री के लिए रखे हुए है। इस पर लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। 

पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के टिकरा पैरावट की तलाशी ली। वहां 9 पैकेट गांजा (प्रत्येक 1 किलो) बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने ओडिशा से लाने की बात कबूली। इसके बाद गोजाराम यादव पर  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

रायगढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि अगर कहीं भी अवैध नशे का कारोबार हो रहा है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।


अन्य पोस्ट