रायगढ़

107 पुलिस कर्मियों का प्रभार बदला
28-Feb-2025 6:10 PM
107 पुलिस कर्मियों का प्रभार बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 28 फरवरी। नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव समाप्त होते ही पुलिस अधीक्षक ने विभाग में बड़ी संख्या में तबादला आदेश जारी किया है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल विभाग में बड़ी सर्जरी करते हुए 107 पुलिस कर्मियों का प्रभार बदला है।

 इस तबादला सूची में 02 उप निरीक्षक, 05 सहायक उप निरीक्षक, 17 प्रधान आरक्षक के अलावा 83 आरक्षकों का तबादला किया गया है।


अन्य पोस्ट