रायगढ़

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी निलंबित
08-Feb-2025 6:40 PM
भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी निलंबित

निर्दलीय प्रत्याशी का कर रही थीं प्रचार-प्रसार

रायगढ़, 8 फरवरी। निगम चुनाव की सरगर्मियों में जहां जोड़- तोड़ की राजनीति हावी है, वहीं पार्टी के विरोध में प्रचार प्रसार करने वाली भाजपा की जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंकिता चौधरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने पार्टी के विरोधी प्रचार-प्रसार करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

यही नहीं भाजपा ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश भी जारी कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी निलंबन पत्र में साफ-साफ लिखा हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी के महिला जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी ने घरघोड़ा के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी के विरोध में प्रचार-प्रसार करने का आरोप लगाया गया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता चौधरी को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 


अन्य पोस्ट