रायगढ़

रेत तस्करों का अवैध डंपिंग यार्ड!
21-Jan-2025 2:50 PM
रेत तस्करों का अवैध डंपिंग यार्ड!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 जनवरी।
शहर के भीतर विजयपुर क्षेत्र में खनिज तस्करों का बड़ा खेल चल रहा है। यहां जगह-जगह अवैध डंपिंग यार्ड बनाए गए हैं। जिसमें बिना रॉयल्टी जमा किए चोरी का रेत गिट्टी और लाल ईंट जमा किया जा रहा है, जहां से हर दिन लाखों रुपए की अवैध बिक्री की जा रही है। खनिज निरीक्षक और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से यह पूरा खेल चल रहा है। इन अधिकारियों का मंथली कमिशन फिक्स है। जिसके कारण शासन को हर दिन लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है।  

सूत्रों के मुताबिक चंदर नाम का तस्कर इन दिनों पूरे फार्म में है जिसकी खनिज और तहसील के राजस्व कर्मचारियों से साथ गहरी सांठगांठ है। यह खुलेआम चोरी का रेत और गिट्टी डंप कर मनमाने रेट में बेच रहा है।  

बहरहाल जिला कलेक्टर को चाहिए कि सुशासन के इस सरकार में उनके अधिकारियों की छत्रछाया में विजयपुर में चल रहे इस गोरख धंधे पर रोक लगाने प्रभावी कदम उठाएं ताकि राजस्व के नुकसान को रोका जा सके। वहीं खनिज निरीक्षक और तहसील के भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई कर वित्त मंत्री के गृह जिले की गरिमा को ध्वस्त होने से बचाएं।


अन्य पोस्ट