रायगढ़

सडक़ सुरक्षा माह के दूसरे दिन यातायात पुलिस रायगढ़ ने चलाया जागरूकता अभियान
04-Jan-2025 7:59 PM
सडक़ सुरक्षा माह के दूसरे दिन यातायात पुलिस रायगढ़ ने चलाया जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 4 जनवरी। रायगढ़ में राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2025 के तहत 03 जनवरी को यातायात पुलिस ने सवारी ऑटो चालकों और स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया।

सवारी ऑटो चालकों को जागरूक किया गया

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की टीम ने शहर के ऑटो चालकों को यातायात नियमों के पालन की समझाइश दी।

उनके वाहनों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए। ऑटो संघ रायगढ़ के सदस्यों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

संत जेवियर स्कूल, बोईरदादर चक्रधरनगर, रायगढ़ में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत और उनकी टीम ने करीब 700 छात्रों, शिक्षकों, और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की जानकारी दी।

एएसआई भगत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सुरक्षित यात्रा के लिए उन्हें पालकों को भी यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित कहा गया और इन नियमों की जानकारी इस जागरूकता कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत के साथ प्रधान आरक्षक हेम सुंदर साहू और आरक्षक अंजोर साय टोप्पो ने अहम भूमिका निभाई। यातायात पुलिस रायगढ़ के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित करना और दुर्घटनाओं को कम करना है। इस पहल ने नागरिकों, खासकर युवाओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व को समझने का अवसर दिया। यह जागरूकता अभियान पूरे जनवरी माह जारी रहेगा, प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।


अन्य पोस्ट