रायगढ़

खरसिया पत्थलगांव सडक़ निर्माण में हो रही देरी
23-Dec-2024 8:12 PM
खरसिया पत्थलगांव सडक़ निर्माण में हो रही देरी

ठेेकेदार ने पत्र लिखकर मांगा सुझाव, स्टीमेट बढ़ाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 23 दिसंबर। खरसिया पत्थलगांव सडक़ निर्माण का ठेका श्रीजी इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो सके इसके लिए बार-बार लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सुझाव मांग रहे हैं ताकि सडक़ का काम पूरा हो सके। ठेकेदार ने 19 दिसंबर को भी कार्यपालन अभियांता लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर मांग किया है कि कुछ जगह पर डामरीकरण सडक़ निर्माण करने सेे सडक़ ज्यादा दिन तक नहीं टीक पायेगी एवं सडक़ निर्माण में अन्य कई परेशानियां आ रही है जिसे दुर करते हुए सुझाव दे।

ठेकेदार ने पत्र में बताया कि छाल से खरसिया मार्ग लंबाई 12.60 कि.मी. वर्तमान में उक्त सडक़ मार्ग की स्थिति अत्यधिक खराब हैं तथा इन परिस्थितियों में विभाग द्वारा दिये गये एस्टीमेट के आधार पर कार्य करने से यह सडक़ ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। सडक़ की गुणवत्ता एवं मजबूती हेतु उक्त 12.60 कि.मी. में 7 मीटर चौड़ा सीसी रोड का प्रावधान किया जायें। छाल से खरसिया मार्ग लंबाई 12.60 कि.मी. हेतु सीसी रोड निर्माण का रिवाईज्ड एस्टीमेट प्रदान किया जाये, अन्यथा इसे हमारे अनुबंध से डिस्कोप किया जाये।

हाटी से छाल मार्ग लं. 20 कि.मी. इस मार्ग के अंतर्गत हमारे द्वारा 14 कि.मी. लंबाई में बीसी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा 6 कि.मी. का निर्माण शेष हैं। इस शेष 6 कि.मी. में से क्रमश: चैनेज क्रमांक 18.500-19.100, 12.600-14.600, 9.200-9.400 एवं 2.200- 2.400 में कुल 3 कि.मी. में सडक़ मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसका अगले पांच सालों तक मरम्मत कर पाना कठिन हैं। अत: इसमें सडक़ की आवश्कतानुसार स्टीमेट बनाकर स्वीकृति प्रदान किया जाये। धरमजयगढ़ से हाटी मार्ग लं. 24.40 कि.मी. इस मार्ग के अंतर्गत चैनेज क्रमांक 16.300 में 150 मीटर तथा चैनेजक्रमांक 21.800 में 150 मीटर लंबाई में दो जगहों पर रेल्वे क्रासिंग स्थित हैं, जहाड्ड इरकॉन कंपनी द्वारा रेल्वे का कार्य निर्माणाधीन हैं। उक्त कुल 300 मीटर में हमारे द्वारा डब्लूएमएम का कार्य संपादित किया जा चुका हैं।

इस संबंध में हमें आगे कार्य करना है अथवा नहीं अवगत कराये। इसके अतिरिक्त उक्त मार्ग के चैनेज क्रमांक 5.700-6.000 तक 300 मीटर को भारतमाला परियोजना क्रॉस कर रही है जिसमें भी हमारे द्वारा डब्लूएमएम का कार्य पूर्ण किया जा चुका है इस बाधित पेंच में भी हमें आगे क्या करना है कृपया अवगत कराये। धरमजयगढ़ से पत्थलगांव मार्ग लं. 34 कि.मी. इस मार्ग के चैनेजक्रमांक 22.800 से 27.300 तक कुल 4.5 कि.मी. अन्य ठेकेदार अशोक केजरीवाल के परफार्मेस गारण्टी के अंतर्गत हैं जिसकी मरम्मत कार्य की अवधि जनवरी 2026 तक हैं।

उक्त 4.5 कि.मी. सडक़ मार्ग तथा इसके अंतर्गत आने वाली स्ट्रक्चर तथा नाली निर्माण को हमारे कार्यानुबंध से हटाया जाये तथा इस मार्ग में पत्थलगांव के निकट चैनेज क्रमांक 3.800 में एक माईनर ब्रिज का निर्माण किया जाना है जिसका भू-अर्जन नहीं किया गया है। कृपया जल्द से जल्द हमें इसका लोकेशन स्पष्ट किया जाये ताकि हम इसका निर्माण प्रारम्भ कर सकें। इसके अतिरिक्त भारतमाला परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नेशनल हाईवे का कार्य हमारे सडक़ मार्ग को कुल 12 जगहों पर क्रॉस कर रही है जिसकी कुल लंबाई 2.120 कि.मी. हैं।

उक्त प्रभावित सडक़ मार्ग का चैनेजवार पूर्ण विवरण हमारे द्वारा इस पत्र के साथ संलग्न कर आपको प्रेषित किया जा रहा हैं। इन समस्त प्रभावित क्षेत्रों में हमें क्या करना है जानकरी प्रदान की जाये अथवा इतने भाग को हमारे कार्यानुबंध से हटा दिया जाये ताकि हम आगे की कार्ययोजना बना सके। आपसे निवेदन है कि छाल से खरसिया मार्ग लंबाई 12.60 कि.मी. के संबंध में सी.सी. रोड निर्माण का रिवाईज्ड एस्टीमेट प्रदान किया जाये, अथवा इसे शीघ्र ही हमारे अनुबंध से डिस्कोप किया जाये, तथा उपरोक्त सभी बाधाओं का जल्द से जल्द निराकरण करें।


अन्य पोस्ट