रायगढ़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 दिसंबर। संपूर्ण भारत के 19 जोनों में हुए रेलवे के मान्यता चुनाव में विभिन्न टे्रड यूनियन पार्टियों ने अपना जोर आजमाया और इसी के तहत बिलासपुर जोन में पांच पार्टियों ने अपनी जोर आजमाईश की। जिसमें सभी युनियनों को पछाड़ते हुए मजदूर कांगे्रस ने जीत हासिल की रायपुर, बिलासपुर एवं नागपुर मंडल से चुनाव परिणाम आए, जिसमें रेलवे मजदूर कांग्रेस को सबसे अधिक 3,925 वोट बिलासपुर से, 3,763 वोट नागपुर से और 2,318 वोट रायपुर से मिले। इसके अलावा, पोस्टल बैलेट से 87, हेडक्वार्टर से 351, डब्ल्यूआरएस एवं जीएसडी से 521 और एमआईबी से 127 वोट मिले। इस चुनाव में कुल 39,034 रेल कर्मचारियों ने 82 बूथों पर मतदान किया था।
11 साल बाद हुए इस चुनाव में 6 संगठनों ने भाग लिया, लेकिन रेलवे मजदूर कांग्रेस को कर्मचारियों का भरपूर समर्थन मिला। इससे पहले, 2013 में भी रेलवे मजदूर कांग्रेस ने बिलासपुर जोन में जीत दर्ज की थी। परिणाम घोषित होते ही मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे संस्कृतिक भवन के बाहर ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।
जीत दर्ज करने के बाद जब जोनल सहायक महामंत्री शेर खान समेत उनके साथी रायगढ़ सेकेटरी संजय श्रीवास्तव, अनिल कुमार, पप्पु कुमार, मनीष कुमार, अमित गुप्ता, धनराज राव का रायगढ़ हुआ तो रायगढ़ में सभी कार्यकर्ता ने इंटक अध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में स्वागत किया। जिसमें प्रमुख रूप से कैलाश, महेन्द्र कुमार, संजय जांगड़े, परवेश, टीकाराम साहू, पंकज कुमार, ज्ञान प्रकाश, छोटे लाल गौंड समेत कार्यकर्ताओं एवं रेल कर्मचारियों ने स्टेशन के बाहर आतिशबाजी तो वहीं स्टेशन के अंदर ढोल और गुलाल खेलकर मिठाई बांटकर स्वागत किया जिसके बाद रैली के रूप में स्टेशन भ्रमण करते हुए गार्ड ड्राईवर लॉबी होते हुए सभी लोग मजदूर कांगे्रस कार्यालय पहुंचे जहां जीत के जश्न के लिये सब को बधाई दिया गया एवं विजय जुलूस रविवार को दो बजे करना तय किया गया।
इस दौरान शेरखान ने कहा कि यह जीत सभी मजदूर कांगे्रस के साथियों की जीत है, रेल कर्मचारियों की जीत है। इतने वर्ष बाद भी चुनाव के उपरांत मजदूर कांगे्रस की जीत हुई। 13 वर्ष सत्ता में रहकर मजदूर कांगे्रस ने रेल कर्मचारियों के हित में जो कार्य किया है। इसी का नतीजा है कि इतने सारे पार्टियों के चुनाव लडऩे के बावजूद कर्मचारियों ने मजदूर कांगे्रस को अपना नेतृत्व कर्ता चुना और संगठन के सभी प्रमुख नेताओं मजदूर कांगे्रस के महामंत्री पिताम्बर के कुशल नेतृत्व के साथ विजय अग्निहोत्री, बी.कृष्णकुमार रवि धल, शेरखान ने दिन रात एक करके जिस जज्बे के साथ कार्यकर्ताओं के अंदर इच्छा शक्ति को मजबूत रखने का जो परिचय दिया है वो काबिले तारीफ है।
इसके साथ रायगढ़ शाखा सचिव ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस जोश को हमे निरंतर बरकरार रखना है। ताकि आने वाले अगले पांच वर्ष के चुनाव में भी हमे जीत दर्ज करने में आसानी हो।