रायगढ़

पूर्व विधायक के पिता का निधन
09-Dec-2024 6:56 PM
 पूर्व विधायक के पिता का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 9 दिसंबर। रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल (90) का शनिवार की रात करीब 11 बजे निधन हो गया है, जिनका चैतन्य नगर कॉलोनी निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकली, शहर के मुख्य मार्ग  से गौरीशंकर मंदिर रोड होते हुए कायाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया, पुसौर सहित सभी मंडलों के कार्यकर्ता सरपंच, जनपद पंचायत व नगर पंचायत प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग व शहर के गणमान्य नागरिक व परिजन शामिल हुए।

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के पिता हरिराम अग्रवाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया है।

 उन्होंने प्रभु राम से दिवगंत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों ,उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना किया है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ,पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की पूज्य पिता हरीराम अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकट किए हैं।

वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा हरिराम के निधन की जानकारी से स्तब्ध हूं एवं ईश्वर से शोक मग्न परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार जनों के साथ है। मृत आत्मा को परमात्मा के चरणों में स्थान मिले। 


अन्य पोस्ट