रायगढ़

नशे में ट्रक चलाते ड्रायवर पर 15 हजार जुर्माना
28-Apr-2024 2:36 PM
नशे में ट्रक चलाते ड्रायवर पर 15 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 27 अप्रैल। घरघोड़ा पुलिस ने शराब पीकर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे ट्रक ड्रायवर पर कार्रवाई की गई।  न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक पर 15 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। 

 सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सभी थानाक्षेत्र अंतर्गत वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने वाहन चेकिंग तथा नियमानुसार चालानी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 26 अपै्रल को घरघोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेंकिग दौरान छाल रोड पर ट्रक क्र. सीजी 13 एलए 4856 के चालक राज कुमार निवासी हरिहर गंज, पलामू झारखंड को शराब पीकर खतरनाक तरीके वाहन चलाते पकड़ा गया। वाहन चालक के कृत्य पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 185 के तहत कर इस्तगासा घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया। न्यायाधीश द्वारा वाहन चालक पर 15 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है।   


अन्य पोस्ट