नारायणपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर,11 अप्रैल। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जीतो संगठन के आह्वान पर जैन श्री संघ नारायणपुर द्वारा जिन कुशल वाटिका में प्रात: 8.01 से 9.30 बजे तक नवकार महामंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के सैकड़ों धर्मावलंबियों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहभागिता की।
इस अवसर पर अन्य समाजों के बंधु एवं गणमान्य नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अन्य समाज से आए प्रतिनिधियों को महामंत्र लेख स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्री संघ की ओर से जवरीलाल जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख रानूलाल देशलहरा, स्वरूपचंद गोलछा, गुलाबचंद गोलछा, भिखमचंद बाफना, हीरालाल देशलहरा, जुगराज देशलहरा, भंवरलाल गोलछा, पारसमल सुराणा, संतोष सुराणा, धनराज देशलहरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था युवाओं के हाथों में रही, जिसमें पवन श्री श्रीमाल, डिंपल देशलहरा, बंटी श्री श्रीमाल, कुशल पारख, प्रवीण गोलछा, विकास गोलछा, हेमन्त भण्डारी, मनोज जैन, ऋषभ देशलहरा, तन्मय देशलहरा आदि की भूमिका सराहनीय रही।


