नारायणपुर

तेंदुए की खाल संग 3 गिरफ्तार
11-Aug-2026 11:01 PM
 तेंदुए की खाल संग 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 11 अगस्त। वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में धौड़ाई परिक्षेत्र के वन विभाग कर्मचारियों द्वारा 8 अगस्त को गश्ती के दौरान तीन आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की एक खाल और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।

धौड़ाई परिक्षेत्र के गायतापारा सडक़ के पास कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-21/जे-4096 और सीजी-21/जे-0920 से तेंदुए की खाल का परिवहन करते हुए तीन व्यक्तियों को रोका गया।

वन विभाग के अनुसार,  मामले में आरोपी सोनूराम कचलाम रोहताड़ छोटेडोंगर, पुनीत कुमार बघेल छोटेडोंगर और जमधर पोटाई तारागांव, धौड़ाई को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्यायालय, नारायणपुर के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वन विभाग ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(क), 49(क), 49(ख), 50 एवं 51 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट