महासमुन्द

मौसम विभाग की चेतावनी: इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड,एक दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना
15-Oct-2024 2:34 PM
मौसम विभाग की चेतावनी: इस बार  पड़ेगी कड़ाके की ठंड,एक दो दिनों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,15 अक्टूबर।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 17 अक्टूबर से अब मौसम करवट बदलने लगेगा। अभी लोग मौसम के उतार चढ़ाव से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 अक्टूबर से एकाएक मौसम में परिवर्तन के आसार दिखाई दे रहे हैं। इन दो दिनों में कहीं-कहीं खंड वर्षा की भी संभावना है। इस बार कड़ाके की ठंड की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मानसून की बिदाई के बाद बाद मौसम में रुखापन आने से रात में ठंडकत्ता महसूस होगी। इस साल एक जून के बाद से 14 अक्टूबर तक जिले में कुल 974.9 मिमी बारिश हुई, जो कुल औसत बारिश का 98 प्रतिशत है। अभी दिन रात का तापमान सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा होने से उमस बनी हुई है। प्रदेश में अब मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम बदलने के साथ ही रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे जाएगा तो मौसम में ठंडकता आएगी। 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी की रेखा दरभंगा, हजारीबाग, पेंड्रा रोड, खरगौन, नंदुरबार, नवसारी से होकर गुजर रही है। कल 14 अक्टूबर को आसमान साफ  था और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी का मौसम दीवाली के बाद शुरू होने जा रही है। यानी अक्टूबर महीने तक मौसम शुष्क सा रहेगा। शुरुआत में गुलाबी ठंड का एहसास लोगों को होने लगेगा। इस सर्दी सौजन में ठंड भी अच्छी पडऩे की संभावना है। जनवरी में ठंड ज्यादा रह सकती है। 

पखवाड़े भर बाद गुलाबी ठंडवाले तीसरे और चौथे सप्ताह में पारा 17-18 डिग्री तक पहुंचता है। जिससे उमस की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से काफी ज्यादा है। मालूम हो कि मानसून अपने निर्धारित समय से थोड़ा विलंब यानी 17 जून को जिले में पहुंचा था। जून में सामान्य रही। लेकिन जुलाई में अच्छी बारिश से औसत कोटा पूरा हो गया था। अगस्त-सितंबर में मानसून की सक्रियता सामान्य रही और 30 सितंबर को सीजन समाप्त होने तक यहां 969.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। बाद खंड वर्षा के रूप में बारिश हुई और जिले में आंकड़ा 5.3 मिमी पर ही सिमटकर रह गया।

 


अन्य पोस्ट