महासमुन्द

खल्लारी विस में करोड़ों के निर्माण कार्य मंजूर अलका चंद्राकर ने जताया आभार
23-Jul-2025 4:29 PM
खल्लारी विस में करोड़ों के निर्माण कार्य मंजूर  अलका चंद्राकर ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 23 जुलाई। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष  अल्का चंद्राकर क ी अनुशंसा पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की है।

  विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने के लिए खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान भाइयों की ओर से अल्का चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य स्वीकृत हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है ।

 अल्का चंद्राकर ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी बोर्ड रायपुर द्वारा ग्राम गांजर के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम घोटियापानी के नवीन धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड   निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम घुंचापाली कला के नवीन धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख,  ग्राम बसुलाडबरी में धान खरीदी केंद्र तक 132 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 9.97 लाख,  ग्राम गबौद में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 132 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 9.97 लाख,  ग्राम मुनगासेर में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 198 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 14.95 लाख,  ग्राम सम्हर में धान खरीदी केंद्र तक 105 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 7.93 लाख,  ग्राम कसेकेरा में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 105 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 7.93 लाख, ग्राम बीकेबाहरा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 15.45 लाख,  ग्राम ओंकारबंद के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम कछारडीह के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम परसूली के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख,  ग्राम साल्हेभांठा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम आमाकोनी के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम बोडराबाँधा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख,  ग्राम खेमडा के धान खरीदी केंद्र में किसान कुटीर निर्माण हेतु 13.50 लाख, बागबाहरा कृषि उपज मण्डी प्रांगण में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम गांजर के दुर्गा चौक से रिखीराम कटारे के घर तक 117 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 6.97 लाख रुपयों की विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान क ी गई है।


अन्य पोस्ट