महासमुन्द

सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू
08-Nov-2021 5:41 PM
सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 नवंबर।
आज नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना का महापर्व छठ शुरू हो गया है। यह त्योहार उत्तर भारत और खास तौर पर बिहार, यूपी और झारखंड में उत्साह के साथ मनाया जाता है।  उक्त क्षेत्र से आकर महासमुंद जिले में रहने वाले परिवार की महिलाएं भी अपने संतानों की लंबी आयु के लिए छठ का व्रत रखेंगी। स्थानीय महामाया तालाब में बड़े उत्साह के साथ यह पूर्व मनाया जाता है।

9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अघ्र्य देने के बाद 11 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। महासमुंद स्थित महामाया तालाब तट पर पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है। नगर पालिका की ओर से तट की सफाई कराई जा रही है। यहां भोजपुरी समाज के लोग जुटेंगे। पर्व के मद्देनजर नगर पालिका की ओर से तट की सफ ाई करा दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने सफ ाई का जायजा भी लिया है।
 


अन्य पोस्ट