महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अगस्त। जले के किसान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का फायदा उठा रहे हंै। किसानों को कृषि विभाग द्वारा किसानों को प्रथाओं के उन्नत पैकेज पर क्लस्टर प्रदर्शनों के आयोजन और फसल प्रणाली पर प्रदर्शनों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। क्षेत्र में उन्नत फसल का उत्पादन प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए कोदो फसल, मूंगफली, दालों और मोटे सपोषक-अनाज को प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के तहत् शामिल किया गया है।
जिले के ग्राम गुडरीडीह में किसान धनाजी ध्रुव द्वारा 12 हेक्टेयर जमीन पर मूंगफली प्रदर्शन एवं आत्मा योजनांतर्गत 7 एकड़ में कोदो फसल का प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग की एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी आत्मा योजनांतर्गत कौंदकेरा के कृषक रामकुमार सेन द्वारा सुगंधित धान फसल ली जा रही है। कृषकों ने बताया कि सुगंधित धान लगाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेना चाह रहे हैं। उन्होंने अपने 6 एकड़ में सुगंधित धान फसल प्रदर्शन आयोजित किया।
विभिन्न योजनाओं में प्रदर्शन संचालक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समेती जीके निर्माम द्वारा किया गया। इस मौके पर उप संचालक कृषि एसआर डोंगरे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सूर्यकांत साहू एवं सुनील वर्मा बी.टी.एम. आत्मा साथ थे। संचालक निर्माम ने निरीक्षण के दौरान कृषकों से फसल की स्थिति और पानी की समस्या के संबंध में बात की। उन्होंने किसानों को समय.समय पर निंदाई, गुड़ाई एवं संतुलित मात्रा में उर्वरक खाद डालने की सलाह दी। इस मौके पर उन्होंने ग्राम मालीडीह के कृषक रवीन्द्र चन्द्राकर द्वारा निर्मित गोदाम का भी अवलोकन किया।


