महासमुन्द
महासमुंद, 7 फरवरी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित प्रेरणा कार्यक्रम साइकिल-2 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणा कार्यक्रम से संबंधित प्रेरक वीडियो क्लिप के प्रदर्शन से हुईए जिससे विद्यार्थियों में उत्साह के साथ अनुभवात्मक एवं मूल्यपरक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित हुई। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के पंजीकृत छात्र.छात्राओं ने सहभागिता की।
इस उत्सव के अंतर्गत निबंध, कविता एवं कार्टून, पेंटिंग विधाओं में समाज एवं राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान तथा विकसित भारत विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने हिंदी, अंग्रेजी एवं कन्नड़़ भाषाओं में अपनी भावनाओं और विचारों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में अमित सिंह, विनय पांडे, स्वाति, प्रिया एवं रमेशा बी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


