महासमुन्द

पत्रकार राजेश शर्मा को दी श्रद्धांजलि
07-Feb-2026 2:22 PM
पत्रकार राजेश शर्मा को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 फरवरी। पिछले कई दशकों से महासमुंद में पत्रकारिता कर रहे साप्ताहिक राष्ट्रीय अभियोजक अखबार के सम्पादक राजेश शर्मा नहीं रहे। कल सुबह सवा पांच बजे एम्स रायपुर के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। वे लंबे समय से शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे और कोरोना के समय चमत्कारिक ढंग से इसी एम्स अस्पताल से स्वस्थ होकर लौट आए थे।

कल जब उनके पार्थिव शरीर को एंबुलेस से रायपुर से महासमुंद लाया गया तो साथ में उनकी दोनों बेटियां नीलम व प्रतिभा, बेटे ब्रजेश व छोटे भाई नरेन्द्र साथ के अलावा उनका एक युवा साथी सतीश भी उनके साथ थे।  राजा मठ मुक्तिधाम महासमुंद में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पत्रकारों समेत शहर के लोग काफी संख्या में मौजूद थे।  राजेश शर्मा के सबसे निकटतम साथी मोहन चोपड़ा भी रायपुर से उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने महासमुंद पहुंचे थे। जीवन के अंतिम दिनों और आखिरी सफ र में उनकी पोटली खंगाली गई तो महासमुंद के जिला जनसम्पर्क अधिकारी पोषण साहू रचित एक किताब आजकल के अलावा दवाईयों की पर्ची और कुछ जरूरी दवाईयां मिली।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने भी अपनी अनुपस्थिति की वजह से संदेश भेजा और सोशल मीडिया-फेसबुक में लोग दिन भर उन्हें श्रद्धांजलि देते रहे।


अन्य पोस्ट