महासमुन्द

राज्य स्तर पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में महासमुंद के खिलाडिय़ों ने जीते 57 पदक
07-Feb-2026 2:05 PM
राज्य स्तर पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में महासमुंद के खिलाडिय़ों ने जीते 57 पदक

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 फरवरी। छत्तीसगढ़ पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 जनवरी तक कृषि महाविद्यालय जोरा रायपुर में आयोजित की गई। महासमुन्द जिले के 25 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में 57 पदक जीतने में सफलता हासिल कर जिले को गौरवांवित किया, जिसके लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, समाज कल्याण संगीता सिंह ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर बेहतर प्रर्दशन करने और पदक जीतने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग में परिणाम इस प्रकार है - टी 12 कैटेगरी में केशव ठाकुर ने 100 मीटर दौड़, 200 मी. दौड़ एवं गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टी 46 कैटेगरी के 200 मी. दौड़ में कुशल निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशान भोई ने 200 मीटर में प्रथम, 400 मीटर में द्वितीय एवं 800 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुमित भोई ने 100 मीटर दौड़, तवा फेंक एवं गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यखिल दीवान ने लंबीकूद में द्वितीय स्थान एवं 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

नोशन लाल पटेल ने 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तुषार गिरी गोस्वामी ने लंबी कूद में प्रथम स्थान 100 मीटर में तीसरा स्थान एवं 200 मीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका टी 11 कैटेगरी में कुसुम प्रधान ने 100 मीटर दौड़ एवं लम्बीकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आस्था पांडे ने 200 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ज्योति निषाद ने 100 मीटर एवं 200 मीटर में प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ममता ध्रुव ने 100 मीटर एवं गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मोनिका सिदार ने 200 मीटर में द्वितीय स्थान एवं 400 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। देव मोती साव ने लंबीकूद एवं तवा फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

सोनम सबर ने 400 मीटर एवं 800 मीटर में प्रथम स्थान तथा 200 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नीलम टंडन ने लंबीकूद में प्रथम स्थान तथा 400 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टिकेश्वरी ने तवा फेंक में प्रथम स्थान तथा 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी पांडे ने 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीरज ने 100 मीटर में प्रथम स्थान, 200 मीटर में तृतीय स्थान एवं गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टिकेश्वर ने 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उमाशंकर पटेल ने लंबीकूद में प्रथम स्थान तथा गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निकेत साहू ने भालाफेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओमप्रकाश तांडी ने 100 मीटर एवं 200 मीटर में प्रथम स्थान तथा गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर महिला वर्ग में टी 11 कैटेगरी 200 मीटर दौड़ एवं 400 मीटर दौड़ में ईश्वरी निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग टी 11 कैटेगरी में लक्की यादव ने 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर पुरुष टी 34 में छगन सोनवानी ने तवा फेंक, गोला फेंक एवं भाला फेंक प्रतियोगिता द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 पदक जीतने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, पवन पटेल, संदीप घोष, राहुल चंद्राकर, विपिन बिहारी महंती, विश्वनाथ पाणिग्रही, अपूर्व पांडे, डिकेश टंडन, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, गणेश राम कोसरे, विजू पटनायक, अनीता निर्मलकर, रश्मि साहू, वर्षा चक्रधारी, पुष्प लता, लक्ष्मी प्रिया साहू, तोरण यादव ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष निरंजन साहू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से मुलाकात कर खिलाडिय़ों को वन परिसर में बने सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक में अभ्यास की मांग की है। जिससे एथलेटिक्स खिलाडिय़ों को बेहतर अभ्यास कराया जा सके।

सांसद रूपकुमारी चौधरी जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि खिलाडिय़ों को उनके हुनर को सामने लाने, लगातार प्रयास करते रहने, बेहतर संसाधन एवं सुविधा प्रदान करने आश्वासन दिया गया है।


अन्य पोस्ट