ताजा खबर
information courtesy worldometer
पेरिस, 7 फरवरी (आईएएनएस)| फ्रांस में शनिवार को कोविड-19 के 20,586 नए मामले दर्ज हुए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 3,317,333 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 के कुल 27,369 मरीज इस वक्त अस्पतालों में भर्ती हैं, जो कि शुक्रवार से 245 कम है। गहन चिकित्सा विभाग में कुल 3,225 मरीजों की भर्ती हुई है, जो कि बीते दिन से 20 कम है। इसमें लगातार चौथे दिन से संख्याओं में गिरावट देखी जा रही है।
महामारी की स्थिति को लेकर सरकार की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए आंकड़ों में दिखाया गया है कि बीते 24 घंटे में वायरस की चपेट में आकर 191 मरीजों की मौत हुई है, जिन्हें शामिल करते हुए देश में कोरोनावायरस से संबंधित मौतों की संख्या 78,794 हो गई है।
यहां दिसंबर के आखिरी हफ्तों से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 18.6 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। कुछ 233,274 लोगों ने कोरोना का दूसरा टीका लगवा लिया है।


