ताजा खबर

कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं नीलिमा मोइत्रा का निधन
06-Feb-2021 2:48 PM
कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं नीलिमा मोइत्रा का निधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 6 फरवरी।
विलुप्त प्राय कठपुतली नृत्य को देश-प्रदेश में नई पहचान देने वाली रंगकर्मी नीलिमा मोइत्रा का आज दोपहर जरहाभाटा निवास पर निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिक्षिका रहीं मोइत्रा कठपुतली कला के लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 बजे सरकंडा मुक्तिधाम में किया जा रहा है। ज्ञात हो कि वे स्वर्गीय विष्णु मोइत्रा की पत्नी एवं सुब्रत बॉबी मोइत्रा और अमित रोबी मोइत्रा की माता थीं। विनोबा नगर पूजा समिति और बंगाल टाइगर ग्रुप की ओर से भी आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कठपुतली कला की सूत्रधार रहीं मोइत्रा का निधन एक अध्याय के समाप्त होने जैसा है।


अन्य पोस्ट