ताजा खबर

आरटीई : निजी स्कूलों ने प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने लिखा
11-Feb-2026 6:56 PM
आरटीई : निजी स्कूलों ने प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने लिखा

स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जनवरी। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री गजेंद्र यादव को पत्र लिखा है। पत्र में एसोसिएशन ने शिक्षा के अधिकार कानून (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों को दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि बढ़ाने की मांग की है।

एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बिलासपुर संदर्भ देते हुए कहा है कि कोर्ट ने अपने अंतिम आदेश में 6 माह के भीतर बिलासपुर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की मांगों पर निर्णय लेने के लिए कहा है।

एसोसिएशन की प्रमुख मांग है कि प्राथमिक कक्षाओं में प्रतिपूर्ति राशि 7000 से बढ़ाकर 18000 की जाए।माध्यमिक की 11,500 से बढ़ाकर 22,000 की जाए।हाई और हायर सेकेंडरी की अधिकतम सीमा 15 से बढ़ाकर 25 हजार की जाए। इसके अलावा बढ़ी हुई राशि पिछले 3 वर्षों से प्रदान की जाए। यह कहा कि मांग पूरी न होने की दशा में असहयोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।


अन्य पोस्ट