ताजा खबर

बृजमोहन ने रेलगाड़ी प्रबंधकों की वेतन विसंगति का मामला उठाया
11-Feb-2026 6:28 PM
बृजमोहन ने रेलगाड़ी प्रबंधकों की वेतन विसंगति का मामला उठाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 फरवरी। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में रेलगाड़ी प्रबंधकों की वेतन विसंगतियों और कैरियर प्रगति का मुद्दा उठाया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलगाड़ी प्रबंधकों को महत्वपूर्ण संरक्षा श्रेणी के रूप में मान्यता दी गई है और उनकी भूमिका सुरक्षित रेल परिचालन में केन्द्रीय है।

रेल मंत्रालय ने रेलगाड़ी प्रबंधकों के परिचालन महत्व को स्वीकार किया है और कैरियर में प्रगति के लिए नए उपायों की रूपरेखा तैयार की है। लगभग 30,000 ट्रेन मैनेजरों को राहत की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट