ताजा खबर
तेलीबांधा पार्किंग : कांग्रेस का प्रदर्शन
11-Feb-2026 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 फरवरी। कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब के पास अवैध पार्किंग के खिलाफ बुधवार की शाम प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तालाब के चारों ओर पदयात्रा की और भाजपा सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि तालाब क्षेत्र को पार्किंग स्थल बनाकर आम जनता से जबरन वसूली की जा रही है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध पार्किंग नहीं रोकी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


