ताजा खबर
एसईसीएल सीएमडी दुहन को डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार
01-Feb-2026 3:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोयला मंत्रालय के आदेश पर तीन माह के लिए सौंपी गई नई जिम्मेदारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 1 फरवरी। कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 1 फरवरी से मिला है जो प्रारंभिक रूप से तीन माह की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


