ताजा खबर

केंद्रीय बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
01-Feb-2026 11:23 AM
केंद्रीय बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है. निर्मला सीतारमण लगातार अपना नौवां बजट पेश कर रही हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का ज़ोर औद्योगिक विकास को बढ़ाना है और पिछले साल 15 अगस्त के बाद से 350 से अधिक आर्थिक सुधार किए गए.

रेयर अर्थ के लिए वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

- ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में रेयर अर्थ के लिए स्पेशल कोरिडोर

- इस कोरिडोर का नाम होगा रेयर अर्थ मैग्नेट कोरिडोर

- इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव

इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने यूनियन बजट 2026-2027 को मंज़ूरी दी.

केंद्र सरकार के तमाम मंत्रियों ने एक अच्छे बजट की उम्मीद जताई है. वहीं विपक्ष ने कहा है कि उन्हें बजट से ज़्यादा उम्मीद नहीं है.

केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा, "मुझे विश्वास है कि बजट अच्छा ही होगा."

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बोलीं, "मुझे ज़्यादा उम्मीदें नहीं हैं, लेकिन देखते हैं." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट