ताजा खबर
अखिलेश यादव बोले- जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद होगी?
01-Feb-2026 11:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
केंद्रीय बजट के लिए संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को दिल्ली पहुंचे.
इस बार के बजट से उनकी उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा, "जिस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है, उसके बजट से क्या उम्मीद होगी?"
"पिछले तमाम बजटों में देखने को मिला है कि बजट 5 प्रतिशत लोगों के लिए बनता है. आज सरकार को ये सोचना चाहिए कि उसने अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, क्या उस पर खरे वे उतरे हैं?"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ही देर में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा. पीएम की 'रिफ़ॉर्म एक्सप्रेस' विकसित भारत की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेगी." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


