ताजा खबर

छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन -23% की गिरावट
01-Feb-2026 11:25 AM
छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन -23% की गिरावट

रायपुर, 1 फरवरी। न‌ए साल के पहले महीने जनवरी में देश का जीसटी कलेक्शन  6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने रविवार को बताया कि भारत का गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन जनवरी में 1,93,384 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 6.2% ज्यादा हैष यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू गतिविधि और इंपोर्ट रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ के कारण हुई है। जनवरी 2025 में कुल GST कलेक्शन 1,82,094 करोड़ रुपये था।

जनवरी के लिए नेट GST रेवेन्यू 1,70,719 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 7.6% ज़्यादा है. साल-दर-साल नेट रेवेन्यू 15,95,752 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 6.8% की सालाना ग्रोथ है। रिफंड में मिले-जुले रुझान दिखे, जनवरी में कुल रिफंड 22,665 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 3.1% की मामूली गिरावट है। घरेलू रिफंड 7.1% गिरकर 13,119 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक्सपोर्ट रिफंड 2.9% बढ़कर 9,546 करोड़ रुपये हो गया।

राज्यवार कलेक्शन

राज्य-वार सेटलमेंट के बाद GST रेवेन्यू की तस्वीर मिली-जुली रही।इंडस्ट्रियल राज्यों में अच्छी बढ़ोतरी हुई, जबकि छोटे राज्यों में गिरावट देखी गई।

पॉजिटिव ग्रोथ- हरियाणा (27%), महाराष्ट्र (15%), गुजरात (13%), हिमाचल प्रदेश (18%), पंजाब (12%)

सामान्य ग्रोथ- तमिलनाडु (5%), कर्नाटक (7%), उत्तर प्रदेश (2%), दिल्ली (3%), पश्चिम बंगाल (1%)

गिरावट- मध्य प्रदेश (-15%), झारखंड (-6%), ओडिशा (-10%), छत्तीसगढ़ (-23%), लद्दाख (-30%), लक्षद्वीप (-30%)

केंद्र शासित प्रदेशों का प्रदर्शन अलग-अलग रहा, चंडीगढ़ में 15% की बढ़ोतरी हुई, पुडुचेरी में 11% की बढ़ोतरी हुई, जबकि लक्षद्वीप में 30% की भारी गिरावट देखी गई।


अन्य पोस्ट