ताजा खबर

सीएम साय ने निर्मला का बजट लाइव कवरेज देखा
01-Feb-2026 11:32 AM
सीएम साय ने  निर्मला का बजट लाइव कवरेज देखा

रायपुर, 1 फरवरी। भाजपा प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर में आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के साथ देखा सुना । इस दौरान सीएम ने क‌ई अहम बिंदु नोट भी किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जम्वाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय शंकर मिश्रा, नलिनीश ठोकने, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर,  सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।


अन्य पोस्ट