ताजा खबर

वाहन चोर गिरोह के 21 गिरफ्तार, इनमें 17 खरीदार, 36 एक्टिवा बरामद
15-Jan-2026 7:47 PM
वाहन चोर गिरोह के 21 गिरफ्तार, इनमें 17 खरीदार, 36 एक्टिवा बरामद

रायपुर, 15 जनवरी। एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से 03 दर्जन एक्टिवा चोरी करने वाला मुख्य आरोपी सहित इन्हें खपाने एवं खरीदने वाले कुल 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
शहर में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विशेष टीम ने रवि भवन के पार्किंग स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में एक सप्ताह तक कैम्प किया ।इस दौरान टीम के सदस्यों को वाहन चोरी के एक आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। इसकी पहचान बोरियाकला मुजगहन निवासी रोशन रात्रे के रूप में हुई ।  उसे पकड़  कड़ाई से पूछताछ में  उसने शहर  के अलग - अलग थाना क्षेत्रों से 03 दर्जन एक्टिवा वाहनों को मास्टर चाबी का उपयोग कर चोरी करना बताया । साथ ही चोरी की एक्टिवा वाहनों को खपाने अपने परिचित कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले एवं मुस्कान रात्रे को देना बताया । इसके बाद  उन्हें भी पकड़ा गया। कमल जांगडे, गितेश कुमार पाटले एवं मुस्कान रात्रे नेे पूछताछ में रोशन रात्रे द्वारा दिये  चोरी की वाहनों को स्वयं उपयोग करना तथा कुछ वाहनों को अपने गांव के रिश्तेदार एवं परिचित के पास बिक्री करना बताया । इस पर खरीदने वाले कुलेश्वर मारकण्डेय, साहिल रात्रे, लोकेश कुमार साहू, भीषम मारकण्डेय, हरीशचंद्र यादव, ओमप्रकाश गायकवाड, धनेश्वर टण्डन, केदार पाटले, अनुप कुमार जांगडे, संजय कुमार, प्रीतम चंदेल, विनोद पाटले, संतोष निर्मलकर, मनोज बघेल, सागर लहरे, इंजमाम बंजारे एवं मोंटू  बघेल को भी पकड़ा गया।   
 
सभी 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 36  एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 19.80 लाख  रूपए जप्त किए गए।
 इनसे जप्त चोरी की 24 एक्टिवा  में थाना सिविल लाईन, डी.डी.नगर एवं गोलबाजार में अपराध पंजीबद्ध है।*  
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. रोशन रात्रे पिता मालिक राम रात्रे उम्र 22 साल निवासी बजरंग चौक मठपारा बोरियाकला थाना मुजगहन रायपुर (मुख्य आरोपी)।
 
02. कमल जांगडे पिता डेरहा राम उम्र 43 साल निवासी औरी सरकारी आस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी ।
  
03. गितेश कुमार पाटले पिता गंगा प्रसाद पाटेल उम्र 23 निवासी औरी सरकारी अस्पताल के पास थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
04. मुस्कान रात्रे पति गौतम रात्रे उम्र 37 साल निवासी ग्राम चींचा नवा रायपुर सेक्टर 07 थाना मंदिर हसौद रायपुर।
 
05. कुलेश्वर मारकण्डेय पिता खोरबहरा राम मारकण्डेय उम्र 43 साल निवासी ग्राम सेमरा कुम्हारपारा थाना भखारा जिला धमतरी।
 
06. साहिल रात्रे पिता मुक्ति रात्रे उम्र 25 साल  निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर
 
07. लोकेश कुमार साहू पिता जगत राम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम भुरका थान गोबरानवापारा चौकी चम्पारण जिला रायपुर।
 
08. भीषम मारकण्डेय पिता नरेश मारकण्डेय उम्र 30 साल निवासी ग्राम मेण्डरका थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
09. हरीशचंद्र यादव पिता दल्लू यादव उम्र 27 साल निवासी बोरियकला मठपारा बजरंग चौक थाना मुजगहन रायपुर।
 
10. ओमप्रकाश गायकवाड़ पिता राजू लाल गायकवाड़ उम्र 22 साल निवासी ग्राम अहेरी थाना नंदनी जिला दुर्ग।
 
11. धनेश्वर टण्डन पिता पति राम टण्डन उम्र 32 साल निवासी ग्राम पटेवा थाना गोबरानवापारा रायपुर।
 
12. केदार पाटले पिता दसवंत पाटले उम्र 39 साल निवासी ग्राम कल्ले थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
13. अनुप कुमार जांगड़े पिता दयाराम जांगड़े उम्र 49 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
14. संजय कुमार पिता गणेश उर्फ डहरिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
15. प्रीतम चंदेल पिता संतोष चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
16. विनोद पाटले पिता भागीराम पाटले उम्र 40 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
17. संतोष निर्मलकर पिता गेन्दु निर्मलकर उम्र 45 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
18. मनोज बघेल पिता इन्द्रराम बघेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
19. सागर लहरे पिता दुखित राम लहरे उम्र 23 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
20. इंजमाम बंजारे पिता उभय बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।
 
21. मांेटू बघेल पिता कलीराम बघेल उम्र 21 साल निवासी ग्राम औरी थाना कुरूद जिला धमतरी।

अन्य पोस्ट