ताजा खबर
आरंग में होली रक्त रंजित, एक युवक की हत्या
04-Mar-2026 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
आरोपी को सौंपने लोगों ने पुलिस को घेरा
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च । ग्रामीण पुलिस की चप्पे चप्पे पर चाक चौबंद व्यवस्था के दावों की उस वक्त पोल खुल गई जब
आरंग में एक युवक की हत्या हो गई। होली हुड़दंग के दौरान सुबह नीरज लोधी नाम के युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना वाद विवाद को लेकर हुई।
समाज के आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घेर रखा है। पुलिस आरोपी के घर पहुंच गई है। ग्रामीण भी वहां जा पहुंचे हैं। वे पुलिस से आरोपी को समाज को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और समाजजनों के बीच बहस, वाद विवाद चल रहा है। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे




