ताजा खबर

तीन दिन में चांदी 33 हजार, सोना भी एक दिन में 9100 तोला गिरा
03-Mar-2026 10:34 PM
तीन दिन में चांदी 33 हजार, सोना भी एक दिन में 9100 तोला गिरा

रायपुर, 3 मार्च। अमेरिका और इजरायल  के vसंयुक्त रूप से ईरान पर हमले से उत्पन्न वैश्विक हालात के बीच

तीन दिन में चांदी की कीमतें 33000 कम हुईं हैं। वहीं सोने की कीमत भी 9100 रूपए कमी आई है।
सोमवार को जहां सोना 173600 रूपए प्रति तोला और चांदी 299 200 रूपए किलो  थी । आज सोना 164500 रूपए तोला रहा।इसमें सोना 22 कैरेट 151350 रूपए 
20 कैरेट 138200 रूपए पर रहा। वहीं चांदी 266300 रूपए किलो रही।

वैसे पिछले सप्ताह से  ही बढ़त बनी हुई थी। बीते  मंगलवार को सोना 162500 चांदी 264400 बुधवार को सोना 164300 चांदी 275100 गुरुवार को सोना 162950 रूपए तोला चांदी 267600 रूपए किलो थी। रायपुर  सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के मुताबिक तीन दिन में यह बड़ी गिरावट है।


अन्य पोस्ट