ताजा खबर

पीएम मोदी ने मध्य-पूर्व में चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान इन तीन देशों के नेताओं से की बात
04-Mar-2026 10:02 AM
पीएम मोदी ने मध्य-पूर्व में चल रहे सैन्य संघर्ष के दौरान इन तीन देशों के नेताओं से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाड़ी देशों में बिगड़ते हुए हालात के बीच तीन देशों के नेताओं से बातचीत की है.

इनमें ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख़ सबाह अल-ख़ालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह और क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हम्माद अल थानी शामिल हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की. पीएम मोदी ने तीनों नेताओं से बातचीत में उनके देश में हुए हमलों पर चिंता जतायी. साथ ही इन देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट