ताजा खबर
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के फ़ॉर्म को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी020 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला होना है.
अभिषेक शर्मा का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन अब तक ख़ास नहीं रहा है. उन्होंने छह पारियों में सिर्फ़ 80 रन बनाए हैं. शुरुआत में वे लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए.
मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने सैम करन से वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के ख़िलाफ़ भारत की हालिया टी020 अंतरराष्ट्रीय सिरीज़ में अभिषेक के फ़ॉर्म का ज़िक्र किया.
इस पर सैम करन ने कहा, "फिलहाल हमारा पूरा ध्यान गुरुवार के मैच पर है. मुझे उम्मीद है कि अभिषेक दोबारा वैसी ही पारी नहीं खेलेंगे. लेकिन हमने इस मैच के लिए अच्छी तैयारी की है और हमारा फ़ोकस पूरी तरह मुक़ाबले पर है."
दरअसल इंग्लैंड के ख़िलाफ़ उस सिरीज़ में अभिषेक ने आख़िरी मैच में 37 गेंदों में शतक बनाया था. (bbc.com/hindi)


