ताजा खबर

खून की होली, खरोरा में भी में युवक की हत्या
04-Mar-2026 5:17 PM
खून की होली, खरोरा में भी में युवक की हत्या

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च ।  होली पर चप्पे चप्पे पर चाक चौबंद व्यवस्था के दावों की उस वक्त पोल खुल गई जब बुधवार को रायपुर ग्रामीण पुलिस जिले में दो हत्याएं हो गई।  खरोरा के माठ गांव में मोहित निषाद 18 की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक फरार हैं। 

दूसरी ओर आरंग  में भी एक युवक की हत्या हो गई। होली हुड़दंग के दौरान सुबह नीरज लोधी नाम के युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना वाद विवाद को लेकर हुई। 
समाज के आक्रोशित लोगों ने पुलिस को घेर रखा है। पुलिस आरोपी के घर पहुंच ग‌ई है। ग्रामीण भी वहां जा पहुंचे हैं।  वे  पुलिस से आरोपी को समाज को सौंपने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस और समाजजनों के बीच बहस, वाद विवाद चल रहा है। पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट