ताजा खबर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल एक गंभीर
04-Mar-2026 5:20 PM
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल एक गंभीर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 4 मार्च । मंदिरहसौद इलाके में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।  इसमें बाइक सवार दो युवकों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज  रफ्तार कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक उछलकर  गिर पड़ें। 

एक युवक की हाल गंभीर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल डायल 112 और मंदिरहसौद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसका इलाज जारी है।


अन्य पोस्ट