ताजा खबर

बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बनाई छानबीन समिति, माकन चेयरमैन
26-Jul-2025 10:55 PM
बिहार चुनाव, कांग्रेस ने बनाई छानबीन समिति, माकन चेयरमैन

भिलाई विधायक देवेन्द्र पदेन सदस्य

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
नई दिल्ली, 26 जुलाई।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने छानबीन समिति बनाई है। इसके चेयरमैन पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन हैं।

समिति में प्रणीति शिंदे,इमरान प्रतापगढ़ी, कुणाल चौधरी सदस्य हैं। इसके अलावा सात पदेन सदस्य हैं जिनमें भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव भी हैं। समिति दावेदारों के नामों पर विचार करेगी।


अन्य पोस्ट