ताजा खबर

केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तंग किया गया...
07-Jul-2025 4:56 PM
केंद्रीय एजेंसियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तंग किया गया...

खडग़े ने मोदी सरकार पर हमला बोला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को मोदी सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के पहले रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ था उसने मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ दिया। मोदी खुद के बल पर सरकार नहीं बना पाए। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तंग करने का काम किया है। 

कांग्रेस की किसान-जवान और संविधान जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डबल इंजन की सरकार पर तीखे वार किए। इससे पहले वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं और पेड़ कटाई को लेकर साय सरकार को आड़े हाथों लिया। 

साईंस कॉलेज मैदान में सभा में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि स्कूल खुल गए हैं, बच्चों को कापी-किताब नहीं मिल रहा है। प्रदेश में दस हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। पांच हजार स्कूल मध्यप्रदेश और 27 हजार स्कूल उत्तरप्रदेश में बंद कर दिए गए हैं। 

श्री बघेल ने कहा कि भाजपा के इस सरकार गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने पर आमादा है। किसानों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। एक बोरा डीएपी के लिए तरसा दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है, लेकिन पूरा जंगल अडानी के नाम पर कर दिया गया है। नक्सलियों के नाम पर युवाओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। 

नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीएम विष्णुदेव साय ने 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण किया। मगर 11 दिसंबर को हसदेव बराज से पेड़ों को काट दिया गया। आका का हुक्म आया, और पेड़ कटाई हो गई। 15307 पेड़ काटे जा चुके हैं। तमनार में पेड़ कटाई का विरोध करने पर कांग्रेस विधायक को नजरबंद कर दिया गया। प्रदेश में आदिवासी सीएम के रहते उससे शर्मिंदगी हो रही है। 

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में लोग भाजपा से तंग आ गए हैं। हर संवैधानिक संस्थाओं को खोखला करने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। उन्होंने भारी भीड़ पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर खुशी जताई।


अन्य पोस्ट