ताजा खबर
रायपुर, 15 जून। 14 -15 जून की रात होटल एंब्रोसिया के पास कुछ युवकों के साथ सिपाहियों के दुर्व्यवहार का मामला नाइट गश्त में पुलिस की कार्रवाई पर उंगली उठाई जा रही है। युवकों का आरोप है कि सिपाही नशे में थे और जांच के नाम पर भद्दी गालियां दे रहे थे
इस पर पुलिस ने एक बयान में कहा कि तेलीबांधा थाने के एएसआई तुलसीराम साहू,आरक्षक जानकी राम चंद्रवंशी एवं रमेश वर्मा पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान रात्रि लगभग 12:45 बजे युवक विनय यादव अपने अन्य 07-08 साथियों के साथ होटल अंब्रोसिया के सामने सड़क किनारे खड़े थे। जिन्हें पेट्रोलिंग पर तैनात स्टाफ के द्वारा रात्रि हो जाने से घर जाने हिदायत दी । बाद पेट्रोलिंग सिपाही अन्य संवेदनशीलों में पेट्रोलिंग करने चले गए। रात्रि लगभग 01:45 बजे पेट्रोलिंग में लगे स्टाफ पुनः अंब्रोसिया होटल के पास गए। उस वक्त भी विनय यादव,सुजीत यादव, गोलू देवांगन एवं अन्य 15-20 लोगों उसी स्थान पर खड़े थे। इस उन्हें घर जाने हिदायत दी । इस पर विनय यादव एवं उसके अन्य साथी उग्र होकर बात करने लगे। जिसे मौके पर उपस्थित पुलिस पार्टी द्वारा समझाइए दी गई,पुलिस पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है, रात्रि में ही विनय यादव एवं आरक्षक रमेश वर्मा का भी शराब मुलाहिजा कराया गया है। आवश्यकता पड़ने पर दोनों के मुलाहिजा रिपोर्ट उपयोग में लिए जा सकते हैं।


